फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chherchera festival in Chhattisgarh Children in Korba and Bhatapara are asking for Chherer Chhera

छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पर्व की धूम: कोरबा और भाटापारा में बच्चे मांग रहे छेरछेरा, थाने पहुंची बच्चों की टोली

Thu, 25 Jan 2024 02:49 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा/भाटपारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा/भाटपारा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 02:49 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कई शहरों में छेरछेरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों के घर जाकर बच्चों की टोली ने छेरछेरा कोठी के धान हेर हेरा मांगा। थाना चौकी भी पहुंचे। 

विज्ञापन
Chherchera festival in Chhattisgarh Children in Korba and Bhatapara are asking for Chherer Chhera
थाने पहुंची बच्चों की टोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ का लोकपर्व छेरछेरा धूमधाम के साथ मनाया मनाया जा रहा है। यह पर्व पौष पूर्णिमा के दिन खास तौर पर मनाया जाता है। यह अन्न दान का महापर्व है। छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद मनाया जाता है। 

विज्ञापन


आज सुबह से ही बच्चे, युवक व युवतियां हाथ में टोकरी, बोरी आदि लेकर घर-घर छेरछेरा मांगते हैं। वहीं युवकों की टोलियां डंडा नृत्य कर घर-घर पहुंचती हैं। धान मिंसाई हो जाने के चलते गांव में घर-घर धान का भंडार होता है, जिसके चलते लोग छेर छेरा मांगने वालों को दान करते हैं। साथ ही शहरी अंचलों में भी छेरछेरा की धूम रही।
विज्ञापन


शहर के सीतामणी, बुधवारी, काशी नगर, संजय नगर शारदा विहार इलाके में बच्चों की टोली छेरछेरा मानते नजर आए। जहां काफी संख्या में बच्चे और बड़े लोग नजर आए। इसके अलावा एक बच्चों की टोली बालको थाना पहुंची। जहां बच्चे हाथ में ड्रम बाजा लेकर बजाते हुए पहुंचे और छेरछेरा मांगने लगे। आवाज सुनकर थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बच्चों के साथ रंग में ढल गए और खुशी जाहिर करते हुए बच्चों की टोली को छेरछेरा दान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना भी की। दर्री थाना में भी बच्चों की एक टोली पहुंची। जहां थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बच्चों को चॉकलेट देकर छेरछेरा मनाया गया। मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने भी अलग अंदाज में छेरछेरा मनाया। जहां थाना आने जाने वाले सभी को छेरछेरा का बधाई देते हुए लोगों यातयात की जानकारी दी गई। 

वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहार में से एक त्योहार छेरर छेरा भाटापारा में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाटापारा के अलग-अलग वॉर्डों के छोटे छोटे बच्चों के द्वारा समूह बनाकर घरों में जाकर छेरर छेरा मांगा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed