फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarn cm bhupesh said, bjp cheated himachal pradesh people

Chhattisgarh : CM भूपेश बोले-भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के लोगों से धोखा किया, गोबर खरीदी के साथ देंगे रोजगार

Sat, 05 Nov 2022 02:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Nov 2022 02:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार से चार दिन के दौरे पर हिमाचल प्रदेश में हैं। वहां नगरोटा के गांधी मैदान में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को भी संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि रोटी को बार-बार पलटना पड़ता है। रोटी नहीं पलटी तो वह जल जाएगी। अब सरकार को पलटने का वक्त आ गया है।

विज्ञापन
chhattisgarn cm bhupesh said, bjp cheated himachal pradesh people
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो शनिवार को जारी कर दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान कहा कि भाजपा ने पिछले पांच सालों में हिमाचल प्रदेश के लोगों को धोखा दिया। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और खाद्य उत्पादों पर जीएसटी लागू करके उनसे पैसा निकालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुद्रास्फीति (inflation) और बेरोजगारी है। कांग्रेस इससे लड़ने की कोशिश करेगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने घोषणापत्र में किए 10 वादे
हिमाचल दौरे पर घोषणापत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने 10 वादों का जिक्र इसमें किया है। सरकार बनने पर पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) पर फिर काम करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ की तर्ज पर दो रुपए किलो गोबर खरीदी, 300 यूनिट तक फ्री बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मोबाइल हेल्थ वैन और एक लाख युवाओं को रोजगार देंगे। साथ ही युवाओं के लिए स्टार्टअप शुरू होंगे और पशुपालकों से दूध की खरीदी होगी। 
विज्ञापन




धान खरीदी में केंद्र ने अटकाए थे रोड़े
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, जब उन्होंने धान की खरीद 2500 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी शुरू की थी तो केंद्र सरकार ने उसमें रोड़े अटकाए थे। कहा था कि इतना महंगा धान FCI छत्तीसगढ़ से नहीं खरीदेगा। इस पर हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की और किसानों को प्रति एकड़ एक निश्चित रकम देने का काम किया। इससे उनको अब धान की कीमत 2600 रुपये क्विंटल से ज्यादा पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन के दौरे पर हैं सीएम बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार से चार दिन के दौरे पर हिमाचल प्रदेश में हैं। वहां वे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कांगड़ा के ज्वाला देवी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद नगरोटा के गांधी मैदान में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को भी संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि रोटी को बार-बार पलटना पड़ता है। रोटी नहीं पलटी तो वह जल जाएगी। अब सरकार को पलटने का वक्त आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed