फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarhia olympic from today: cm baghel will inaugurate in raipur

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आज से:रायपुर के इंडोर स्टेडियम में CM बघेल करेंगे उद्घाटन, 14 तरह के होंगे पारंपरिक खेल

Thu, 06 Oct 2022 11:39 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Oct 2022 11:39 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने की पहल की थी। इसे लेकर 6 सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का खाका तैयार किया गया था। 
 

विज्ञापन
chhattisgarhia olympic from today: cm baghel will inaugurate in raipur
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल रस्साकसी के दौरान जोर आजमाइश करते राज्यपाल और मुख्यमंत्री। - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की गुरुवार से शुरुआत हो रही है। अब से कुछ देर में दोपहर 12 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पारंपरिक खेलों के इस महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। ओलंपिक में गिल्ली-डंडा, कंचा, गेड़ी दौड़ जैसे 14 तरह के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। ग्रामीण परिवेश से जुड़े इन खेलों को लेकर संभवत: देश में पहली बार इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य तक 6 स्तरों पर होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल करेंगे। 
विज्ञापन


राजीव युवा मितान क्लब स्तर से होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को  तवज्जो देने के लिए इस ओलंपिक को शुरू किया जा रहा है। जिसके चलते पारंपरिक खेल गांवों से निकल कर शहरों तक पहुंच सकें। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से होगी। इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh:छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 6 अक्टूबर से, गिल्ली-डंडा, कंचा, गेड़ी दौड़ सहित होंगे 14 तरह के पारंपरिक खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


दो श्रेणी में होंगी प्रतियोगिताएं
यह प्रतियोगिता 6 अक्तूबर से शुरू होकर 6 जनवरी 2023 तक चलेगी। इसमें महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग स्पर्धाओं के साथ ही एकल और टीम स्तर पर भी प्रतियोगिताएं होंगी। ओलंपिक में खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इसमें दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसे खेल शामिल किए गए हैं। जबकि एकल श्रेणी में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद को शामिल किया गया है। 


इन तारीखों पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होंगे। वहीं जोन स्तर के 15 से 20 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। विकासखंड स्तर पर 27 अक्टूबर से 10 नवंबर, जिला स्तर पर 17 से 26 नवंबर, संभाग स्तर पर 5 दिसंबर से 14 दिसंबर और राज्य स्तर पर अंतिम चरण में 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक खेला जाएगा।

बच्चों से बुजुर्ग तक ले सकेंगे हिस्सा
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है। पहले वर्ग में 18 साल तक, दूसरे में 18 से 40 और तीसरे वर्ग में 40 से अधिक उम्र के लोग शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed