{"_id":"648c4ce3378acaea320d11dc","slug":"chhattisgarhi-singer-nitin-new-song-rimjhim-pani-barkha-rani-viral-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन ने मचाया धमाल: मानसून से पहले उड़ाया गर्दा, जमकर वायरल हो रहा SONG, खूब बन रहे रील्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन ने मचाया धमाल: मानसून से पहले उड़ाया गर्दा, जमकर वायरल हो रहा SONG, खूब बन रहे रील्स
Fri, 16 Jun 2023 05:22 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 16 Jun 2023 05:22 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बदले मिजाज में मानसून आहट दे रहा है। कई जगहों पर प्री-मानसून से बारिश भी हो रही है। ऐसे मौसम में संगीत जगत में धूम मचाने छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे का एक नया एल्बम आया है।
विज्ञापन
नितिन दुबे का नया छत्तीसगढ़ी गाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बदले मिजाज में मानसून आहट दे रहा है। कई जगहों पर प्री-मानसून से बारिश भी हो रही है। ऐसे मौसम में संगीत जगत में धूम मचाने छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे का एक नया एल्बम आया है। 'रिमझिम पानी, बरखा रानी' एल्बम में नितिन दुबे ने धमाल मचाया है। लोग मौसम के साथ ही इस गाने का भी आनंद ले रहे हैं। उनका ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके फैंस 'रिमझिम पानी, बरखा रानी' सॉन्ग पर जमकर रील्स बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये सॉन्ग 11 जून को नितिन दुबे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 2 दिन में ही इस गीत को लगभग 2 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। ये गाना इंस्टाग्राम पर भी धूम मचा रहा है। मौसम की मजे लेते हुए लोग इस गाने में रील्स बना रहे हैं। इस गाने में नितिन के साथ शर्मिला बिश्वास ने गाया है। जो गीतकार ही नहीं बल्कि अच्छा अभिनय भी करती हैं। इस एल्बम में कलाकार शर्मीला बिस्वास, कोरियोग्राफर और निर्देशक राम यादव, कैमरामैन, एडिटर तामेश्वर देव हैं।
विज्ञापन
इस साल उनके जितने भी सॉन्ग आए है सबका व्यूज मिलियन में है। सिंगर दुबे के के गीत गोंदा तोला रे, मन में हैं राम, हनुमान चालीसा, दिल मा फीलिंग और रायगढ़ वाला राजा 2 जैसे गानों में बेहतर परफॉर्मेंस देते हुए सभी मिलियन क्लब में शामिल हो चुके हैं। इसी क्रम में न्यू रिलीज सॉन्ग 'रिमझिम पानी बरखा रानी' भी जमकर वायरल हो रहा है।