फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarhi movie 'Zero Banhi Hero' First look launch in raipur

भटके हुए युवाओं को राह दिखाएगी छत्तीसगढ़ी मूवी 'जीरो बनही हीरो': फर्स्ट लुक लॉन्च, 30 जून को होगी रिलीज

Thu, 13 Apr 2023 08:39 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 08:39 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर छत्तीसगढ़ी फिल्म 'जीरो बनही हीरो' धमाल मचाने आ रही है। दर्शक जल्द ही इसे बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। छॉलीवुड स्टार मन कुरैशी, भूमिका दास और किसन, पूनम की जोड़ी दर्शकों का इंटरटेनमेंट करेगी।

विज्ञापन
Chhattisgarhi movie 'Zero Banhi Hero' First look launch in raipur
'जीरो बनही हीरो' का पहला लुक लॉन्च - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर छत्तीसगढ़ी फिल्म 'जीरो बनही हीरो' धमाल मचाने आ रही है। दर्शक जल्द ही इसे बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। छॉलीवुड स्टार मन कुरैशी, भूमिका दास और किसन, पूनम की जोड़ी दर्शकों का इंटरटेनमेंट करेगी। राजधानी रायपुर में भारती वर्मा निर्देशित 'जीरो बनही हीरो' का पहला लुक लॉन्च किया गया है। यह फिल्म फुल एंटरटेनमेंट से भरी है, जो दशर्कों को खूब गुदगुदाएगी। यह फिल्म 30 जून को रिलीज होगी। 

विज्ञापन


गोल्डन ड्रीम प्रोडक्शन के बैनर तले छत्तीसगढ़ी फिल्म का पहला लुक बुधवार को एक निजी होटल में लॉन्च किया गया। इस दौरान प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भारती वर्मा ने कहा कि यह मूवी एंटरटेनमेंट का डबल डोज है। इसके साथ ही समाज के लिए एक संदेश देने वाली फिल्म है। उन्होंने कहा कि आज के दौर भटके हुए युवाओं को ये फिल्म राह दिखाएगी। इस फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, देवबलौदा और मैनपाट में की गई है। शूटिंग के दौरान देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता रही।  
विज्ञापन


हटके हैं फिल्म की कहानी
एक सवाल के जवाब में भारती वर्मा ने कहा कि निर्देशक के तौर पर मेरी पहली फिल्म है। उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों की डिमांड पर खरा उतरेगी। एक्टर मन कुरैशी ने कहा यह फिल्म हर मायने में अलग है। यह फिल्म हर इंसान की कहानी है। फिल्म में जो लोग अपनी मेहनत और संघर्ष से आगे बढ़ते हैं। वहीं सिनेमेटोग्राफर सिद्धार्थ सिंह और क्रिएटिव डायरेक्टर आदिश कश्यप ने भी अपनी बातें रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नजर आएंगे फिल्म में
फिल्म में मन कुरैशी, भूमिका दास, किसन सेन, पूनम साहू, पूरन किरी, अंजली चौहान, अजय पटेल, आर मास्टर, मनीषा वर्मा, विक्रम राज, नीरज उके, नकुल महलवार,  नवल दास मानिकपुरी, अनुसुइया मानिकपुरी, राखी सिंह, शालू, विनायक अग्रवाल में नजर आएंगे।

गीत-संगीत, सिंगर
फिल्म में गीत-विष्णु कोठारी, संगीत - तरुण श्याम ने दिए हैं। म्यूजिक अरेंजर प्रफुल बहरा और गायक सुनील सोनी हैं। फिल्म के गानों को नमामी दत्त, बॉबी अनुसुइया आरजे ने अपने सुरों से सजाया है। 


पर्दे के पीछे
प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भारती वर्मा, सिनेमेटोग्राफर प्रोजेक्ट डिजाइनर सिद्धार्थ सिंह, क्रिएटिव डायरेक्टर आदिश कश्यप, एसोसिएट डायरेक्टर पंकज यादव, असिस्टेंट डायरेक्टर लता तिवारी और अनुनय शर्मा, आर्ट डायरेक्टर अरुण यादव, बीजीएम- सोमदत्त पंडा, एक्शन- मधु अन्ना हैदराबाद, कोरियोग्राफर-एमके गुप्ता जाय मुंबई, नंदू तांडी, चंदन दीप, मेकअप- समीर मुंबई, लाइट- बाबू भाई, पोस्टर डिजाइनर नायक स्टूडियो ओडिशा, स्टील फोटोग्राफर प्रेम निषाद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed