फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh youth attempts suicide in one sided love of minor

Kawardha : नाबालिग के एक तरफा प्यार में पागल हुआ युवक, बीच बाजार काटी दोनों हाथों की नस

Tue, 01 Nov 2022 12:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Nov 2022 12:13 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि रुपेश जिस नाबालिग लड़की से प्यार करता है, वह उसे नहीं चाहती है। नाबालिग होने के कारण परिजन भी दोनों के रिश्ते के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में परिजनों और गांव वालों ने उसे समझाया। रुपेश ने इसे गलती मानते हुए माफीनामा भी लिखा था।

विज्ञापन
chhattisgarh youth attempts suicide in one sided love of minor
युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में एक युवक ने बीच बाजार अपने दोनों हाथों की नस काट ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक एक नाबालिग लड़की से एक तरफा प्यार करता था। इसी के चलते उसने ऐसा किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बजार चारभाटा चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोछिया गांव निवासी रुपेश कौशिक (24) एक नाबालिग लड़की से प्यार करता है। बताया जा रहा है कि उसका यह प्यार एक तरफा है। उस लड़की को पाने की चाहत में रुपेश ने सोमवार को बीच बाजार अपने दोनों हाथों की नस काट ली। अधिक खून बहने से रुपेश वहीं सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इस पर आसपास के लोगों ने देखा तो डायल-112 को सूचना दी।
विज्ञापन


 

बताया जा रहा है कि रुपेश जिस नाबालिग लड़की से प्यार करता है, वह उसे नहीं चाहती है। नाबालिग होने के कारण परिजन भी दोनों के रिश्ते के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में परिजनों और गांव वालों ने उसे समझाया। रुपेश ने इसे गलती मानते हुए माफीनामा भी लिखा था और दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही थी। बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed