{"_id":"64243c6e2f203177b00653c8","slug":"chhattisgarh-young-man-was-killed-by-an-ax-in-old-enmity-in-sakti-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: सक्ती में टंगिया से वारकर दो युवकों ने ली जान, सरपंच के घर जाने के दौरान हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: सक्ती में टंगिया से वारकर दो युवकों ने ली जान, सरपंच के घर जाने के दौरान हमला
Wed, 29 Mar 2023 06:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 29 Mar 2023 06:56 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मनहरण कंवर (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती में बुधवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक सरपंच से मिलने के लिए साइकिल पर निकला था। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए टंगिया से सिर पर वारकर दिया। इसके बाद वहां से भाग निकले। आरोप है कि पुरानी रंजिश और जमीन विवाद में युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरा अभी फरार है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम नावापारा कलां निवासी रामसिंह कंवर (35) पुत्र मनहरण कंवर बुधवार सुबह करीब 10 बजे साइकल से सरपंच के घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते मे गांव के ही दो युवकों ने उसे रोका और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद युवकों ने टांगिया निकाली और रामसिंह के सिर पर वार कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगो ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्ट के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है की मनहरण कंवर से उसके पड़ोसी निर्मल यादव और लखन यादव से जमीन को लेकर विवाद है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी है। ऐसे में उन्हीं दोनों पर हत्या को लेकर संदेह है। पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन