फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather; Weather conditions in Chhattisgarh today six october

छत्तीसगढ़ मौसम: आठ जिलों में यलो अलर्ट जारी, बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा रायपुर समेत इन स्थानों का हाल

Tue, 06 Oct 2026 11:13 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 11:13 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का दौर जारी है। ऐसे में प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ है। तेज धूप होने से लगातार गर्मी बढ़ रही है। उसम भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। रायपुर से मानसून की विदाई हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो जायेगी। 

 

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather;  Weather conditions in Chhattisgarh today six october
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का दौर जारी है। ऐसे में प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ है। तेज धूप होने से लगातार गर्मी बढ़ रही है। उसम भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। रायपुर से मानसून की विदाई हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो जायेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन



जिन आठ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरया, बलरामपुर शामिल हैं। यहां पर बादल के गरजने, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 30-40 प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चल सकती हैं।
विज्ञापन



रायपुर में बारिश थमने के बाद पारा बढ़ा हुआ है। दिन के साथ ही रात में भी राहत नहीं मिल रही है। गर्मी जैसे हालात से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को मौसम विभाग ने आकाश साफ रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले 24 घंटों से मौसम शुष्क
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क बना हुआ है। किसी भी स्थान पर वर्षा दर्ज नहीं की गई है। राजधानी में 34.4 डिग्री सेल्सियस तो राजनांदगांव में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस रहा।  अधिकतर जिलों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस  से अधिक रहा। प्रदेश में तापमान की बात करें तो पेंड्रारोड में 33. 8 डिग्री, बिलासपुर में 33.6 डिग्री, दुर्ग में 33. 5 डिग्री, जगदलपुर में 33.3 डिग्री और अंबिकापुर में 32 डिग्री सेल्सियस रहा।








आठ जिलों में यलो अलर्ट
रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरया, बलरामपुर 


द्रोणिका केंद्रित
छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके प्रभाव से कुछ एक क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। दो दिन के बाद हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई से होकर गुजर रही है। पश्चिम बंगाल से मध्य महाराष्ट्र तक – झारखंड, ओडिशा के अंदरूनी इलाकों, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा से होते हुए एक द्रोणिका बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर-मध्य बिहार से उत्तरी ओडिशा तक झारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होते हुए  एक द्रोणिका बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed