{"_id":"6587caf9462211a10a0a1562","slug":"chhattisgarh-weather-update-change-in-weather-dense-fog-in-state-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather Update: मौसम ने बदला रुख, छत्तीसगढ़ में छाया घना कोहरा, नारायणपुर रहा सबसे ठंडा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather Update: मौसम ने बदला रुख, छत्तीसगढ़ में छाया घना कोहरा, नारायणपुर रहा सबसे ठंडा इलाका
Sun, 24 Dec 2023 11:40 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:40 AM IST
सार
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। इससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। इसके साथ ही आउटर इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। इससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। इसके साथ ही आउटर इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। रात और सुबह की तरह दिनभर ठंड पड़ रही है। लोग अब दिन में भी गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यहां के न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। बता दें कि प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके दो दिन बाद हवाओं के रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी। इसके साथ ही ठंड में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
दो दिनों के बाद पड़ेगी कड़ाके ठंड
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आज रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद ठंड में और बढ़ोतरी होगी। बीते साल की दिसंबर माह के तुलना में इस माह के आखिरी दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नारायणपुर रहा सबसे ठंडा इलाका
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा ठंडा इलाका नारायणपुर रहा। बीते शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज रविवार को राजधानी रायपुर में मौसफ साफ रहेगा। इसके साथ ही यहां के अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।