{"_id":"65ebf5a8e564d8e2ba03625c","slug":"chhattisgarh-weather-news-weather-will-remain-dry-in-chhattisgarh-temperature-will-increase-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान, 37 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान, 37 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा
Sat, 09 Mar 2024 11:07 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:07 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ ही अब गर्मी बढ़ने लगी है। प्रदेश में लगातार तापमान में उतर चढ़ाव के बीच तापमान 37 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। आगामी कुछ दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ ही अब गर्मी बढ़ने लगी है। प्रदेश में लगातार तापमान में उतर चढ़ाव के बीच तापमान 37 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। आगामी कुछ दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं रात का पारा बढ़ने की वजह से ठंड गायब हो गया है। आज शनिवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। इससे प्रदेश में तेज धूप के साथ हही और गर्मी बढ़ेगी। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव हो रहा था। इससे कई इलाकों में बेमौसम बारिश भी हो रही थी।
विज्ञापन
प्रदेश के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ऊपर जा चुका है। तेज धूप के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान कोरिया में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन