फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Weather patterns change in CG, today chance rain in many areas

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना

Sun, 11 Feb 2024 11:04 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 11 Feb 2024 11:04 AM IST
सार

नमी हवाओं की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में आज रविवार को बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसके वजह से पारा गिर सकता है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Weather patterns change in CG, today chance rain in many areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। नमी हवाओं की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में आज रविवार को बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसके वजह से पारा गिर सकता है और ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को रायपुर समेत प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा।  
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश की कुछ जगह पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ और वज्रपात होने की संभावना है। 
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। आज राजधानी रायपुर में सुबह के समय कोहरा छाने के बाद आकाश आंशिक मेघालय रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी युक्त हवाओं के वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। इससे बारिश का मौसम बना हुआ है। यही वजह है कि तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक दो डिग्री कम रहा। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश में मौसम से उसका रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed