{"_id":"65b5e9ab6cd4e55cf00c52c5","slug":"chhattisgarh-weather-news-temperature-will-increase-by-2-4-degrees-next-five-days-in-cg-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में 2-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान, ठंड से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में 2-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान, ठंड से मिलेगी राहत
Sun, 28 Jan 2024 11:14 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:14 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। आने वाले पांच दिनों में लगातार तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हालंकि बादल छटने की वजह से ठंड बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। आने वाले पांच दिनों में लगातार तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हालंकि बादल छटने की वजह से ठंड बनी हुई है। यही वजह है कि बीते दिनों शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बादल छटने की वजह से रात का तापमान में गिरावट हुई है, जिससे रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं सुबह की धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। बीते दो दिन पहले बादल छटने की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। क्यूंकि दिन और रात का तापमान सामान्य से कम हो गया, जिसके वजह से रात और सुबह की तरह दिन में भी ठंड बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते सप्ताह में प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल गया था। दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में आज सुबह के समय कोहरा रहने के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते दिनों यहां दिन और रात दोनों की तापमान सामान्य से निचे चला गया, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में दिन और रात के तापमान सामान्य से निचे चला गया, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई।