{"_id":"65cc4e11a8c74ac5930402d8","slug":"chhattisgarh-weather-news-light-rain-likely-in-northern-parts-of-chhattisgarh-no-change-in-temperature-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना, तापमान में नहीं होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना, तापमान में नहीं होगा बदलाव
Wed, 14 Feb 2024 10:52 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:52 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाओं के आगमन के वजह से मौसम मिजाज आज बदला हुआ है। आज बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाओं के आगमन के वजह से मौसम मिजाज आज बदला हुआ है। आज बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के ऊपरी भागों में एक दो जगह पर हल्की बारिश के आसार हैं। बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके साथ ही सबसे ठंड इलाका नारायणपुर रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 38 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है इसके बाद प्रदेश में उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। फिलहाल अभी मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
नारायणपुर रहा सबसे ठंड इलाका
समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर में 66 डिग्री और पूर्व में 30 डिग्री पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आने वाली ठंडी हवाओं से बारिश की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दरिया किया गया है वही सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.01 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में आज सुबह कोहरा छाने के बाद आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश के एक-दो इलाकों में बारिश हुई है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्य बारिश होने की संभावना है।