{"_id":"64134b8850f432029c05a217","slug":"chhattisgarh-weather-alert-heavy-rains-within-next-48-hours-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather Alert: अगले 48 घंटे के अंदर भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather Alert: अगले 48 घंटे के अंदर भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
Thu, 16 Mar 2023 10:32 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:32 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक फिर करवट बदली है। तेज धूप के बाद आज गुरुवार को सुबह से राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए रहे। वहीं रायपुर और बिलासपुर के कई इलाकों में बारिश हुई। कई जिलों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक फिर करवट बदली है। तेज धूप के बाद आज गुरुवार को सुबह से राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए रहे। वहीं रायपुर और बिलासपुर के कई इलाकों में बारिश हुई। कई जिलों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ तेज अंधड़ और गरज-चमक भी हो सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पेंड्रा रोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और उसके लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, राजनांदगांव, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और उससे लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।
विज्ञापन
अगले 48 घंटों तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, कोरबा, रायपुर, कबीरधाम, kकोंडागांव, दंतेवाड़ा और राजनांदगांव जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।
विज्ञापन