फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Urban Body Election Women reserved in five municipal corporations including Raipur

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: रायपुर समेत पांच नगर निगमों में महिला अरक्षित, जानें बाकी का हाल

Tue, 07 Jan 2025 02:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 07 Jan 2025 02:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Urban Body Election Women reserved in five municipal corporations including Raipur
नगर पालिका निगम रायपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई है। रायपुर नगर निगम का महापौर पद महिला वर्ग, दुर्ग महिला (ओबीसी), बिलासपुर (ओबीसी) और रायगढ़ नगर निगम का पद (एससी) के लिए आरक्षित है। वहीं नगरीय निकायों में नगर निगमों के आरक्षण लॉटरी पद्धति से किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं रायपुर, जगदलपुर, चिरमिरी, बीरगांव सामान्य वर्ग के लिए खुला रखा गया है, सामान्य महिला के लिए रायपुर, कोरबा और बिरगाँव आरक्षित किए गए हैं. इसके अलावा रिसाली और रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. अंबिकापुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है.
विज्ञापन


नगर निगम की स्थिति
  1. नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
  2. नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
  3. नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
  4. नगर निगम भिलाई – ओबीसी
  5. नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
  6. नगर निगम चरोदा – ओबीसी
  7. नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य
  8. नगर निगम धमतरी – सामान्य
  9. नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
  10. नगर निगम रायगढ़ – एससी (महिला)
  11. नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)
  12. नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
  13. नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
  14. नगर निगम चिरमिरी – सामान्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed