{"_id":"623c0532e7c7940adb5a9028","slug":"chhattisgarh-two-youths-killed-thier-childhood-friend-and-threw-dead-body-infront-of-his-house-in-gariaband","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: केवल पानी के लिए कर दी बचपन के दोस्त की हत्या, फिर शव के साथ भी दिखाई क्रूरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: केवल पानी के लिए कर दी बचपन के दोस्त की हत्या, फिर शव के साथ भी दिखाई क्रूरता
Thu, 24 Mar 2022 11:14 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:14 AM IST
सार
मंगलूराम (25) का शव मंगलवार शाम उसके ही घर के सामने खून से लथपथ पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां दो युवकों ने अपने ही बचपन के दोस्त की हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि उसने जंगल में पानी लाने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने गुरुवार सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी और मृतक बचपन के दोस्त थे। तीनों एक साथ जंगल में घूमने गए थे। इसी दौरान दोनों आरोपी को प्यास लगी तो उसने तीसरे दोस्त को पानी लाने के लिए कहा लेकिन उसने बात नहीं मानी और ज्यादा जिद करने पर गाली-गलौज करने लगा। इसके कुछ देर बाद ही दोनों पहले उसे मारा पीटा, फिर टंगिया से वार कर दिया। इसके बाद उसके शव को उसी के घर के सामने फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन
आरोपी ने कबूला जुर्म
दरअसल, गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि वारदात से पहले तीनों एक साथ जंगल में देखे गए थे। इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर मोहन नेताम ओर रोहित यादव को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस के सामने मंगलूराम की हत्या कर शव फेंकने की बात को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन