{"_id":"5dd941888ebc3e55071b03dd","slug":"chhattisgarh-two-naxalites-killed-in-sukma-arms-also-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के सुकमा में दो नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के सुकमा में दो नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद
Sat, 23 Nov 2019 08:49 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क अमर उजाला,रायपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला,रायपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 23 Nov 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा के बुरकापाल में शनिवार को पुलिस और जिला रिजर्व गार्ड के साथ नक्सलीयों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ बुर्कापाल पुलिस थाने की सीमा के तहत मिनपा गांव के पास जंगल में हुई थी। शाम को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नक्सली मारे गए, साथ ही घटना स्थल से पांच हथियार भी बरामद हुए।
विज्ञापन
सुंदरराज ने कहा उनके गतिविधियों पर नजर रखते हुए अभी भी तलाशी अभियान जारी है।