फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Two killed in separate elephant attacks in Jashpur GPM Latest Updates

Elephant Attack: जशपुर में हाथियों के अलग-अलग हमलों में दो की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Sat, 20 Aug 2022 10:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 20 Aug 2022 10:16 PM IST
सार

मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Two killed in separate elephant attacks in Jashpur GPM Latest Updates
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिलों में हाथियों के हमले की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक के घायल होने की भी खबर है। मरवाही थाना के एएसआई नवीन मिश्रा ने बताया कि जीपीएम के मरवाही वन परिक्षेत्र के खेरवतोला में शुक्रवार की रात एक हाथी ने रौंद कर अशोक उइके (49) को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि हाथी 22 अन्य जंबोओं के अपने झुंड से अलग हो गया था और कुम्हारी गांव के आसपास घूम रहा था। इसने घरों को नष्ट कर दिया है, जिसके बाद कई गांवों के निवासियों को खेरवाटोला में एक सरकारी भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उइके पर हाथी ने तब हमला किया, जब वह और कुछ अन्य इस इमारत के आसपास घूम रहे थे। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


वहीं, कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि जशपुर में शुक्रवार रात हुई दूसरी घटना में ललित केरकेट्टा (38) की मौत हो गई और मुकेश लकड़ा (33) घायल हो गया। उन्होंने कहा कि वे तपकारा गांव के रहने वाले हैं और अपने खेतों में जलस्तर देखने गए थे। अधिकारियों ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed