{"_id":"62d654e472e2e555092c2fc8","slug":"chhattisgarh-tribal-woman-injured-in-ied-blast-by-naxalites","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आई आदिवासी महिला, बुरी तरह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आई आदिवासी महिला, बुरी तरह घायल
Tue, 19 Jul 2022 12:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:23 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया, महिला ने अनजाने में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर पैर रख दिया। विस्फोट के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट से एक आदिवासी महिला घायल हो गई। पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह घटी। जब केतुलनार गांव की रहने वाली सोमली हेमला गांव के पास जंगल में थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया, महिला ने अनजाने में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर पैर रख दिया। विस्फोट के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गई। इसके बाद उन्हें नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, नक्सली सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए इस तरह आईईडी का इस्तेमाल करते हैं। पहले भी आम नागरिकों के आईईडी की चपेट में आने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन