{"_id":"625c1dbe83859a229e412415","slug":"chhattisgarh-three-of-marriage-party-killed-as-many-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बरातियों को लेकर जा रही कार पलटी, तीन बरातियों की मौत, कई अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बरातियों को लेकर जा रही कार पलटी, तीन बरातियों की मौत, कई अन्य घायल
Sun, 17 Apr 2022 07:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 17 Apr 2022 07:31 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार हताहतों में वाहन चालक भी शामिल है। दुर्घटना के वक्त सभी नशे में थे। वाहन पर चालक का नियंत्रण हट गया और गाड़ी सड़क से फिसलकर पलट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार तड़के एक गंभीर हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां बरातियों को लेकर जा रही एक कार पलट गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के झुलन पकड़ियां गांव में हुई। बाराती एक ढाबे पर खाना खाकर बरातघर लौट रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार हताहतों में वाहन चालक भी शामिल है। दुर्घटना के वक्त सभी नशे में थे। वाहन पर चालक का नियंत्रण हट गया और गाड़ी सड़क से फिसलकर पलट गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए तीन अन्य लोगों को पामगढ़ के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार नायक (34), शिव कुमार नायक (45) और संतोष नायक (36) के रूप में हुई है।
विज्ञापन