फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Three of family killed after locomotive hits four-wheeler at railway crossing

Chhattisgarh: रेलवे क्रासिंग पर रेल इंजन ने आठ लोगों को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Tue, 09 Aug 2022 05:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 09 Aug 2022 05:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में सोमवार देर रात रेल हादसा हो गया। यहां एक रेल इंजन ने मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर आठ लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं अन्य पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Three of family killed after locomotive hits four-wheeler at railway crossing
रेल इंजन ने मारी टक्कर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में रेल हादसे की घटना सामने आई है। यहां सोमवार देर रात रेलवे क्रांसिग पर एक वाहन के रेल इंजन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। सुहेला पुलिस थाने के थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि ये घटना सोमवार देर रात सुहेला थाना क्षेत्र के हाथबंध रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर दूर हुई।

विज्ञापन

 उन्होंने बताया कि एक निजी रेलवे ट्रैक पर मानव रहित क्रॉसिंग पर रेल के इंजन ने आठ लोगों के साथ एक चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में बलौदा बाजार निवासी ईश्वरी देवांगन (45), बाबूलाल देवांगन (65) और मंजू देवांगन (27) की मौत हो गई।
विज्ञापन


दो लोगों की मौके पर ही हो गई थी मौत
सुहेला पुलिस थाने के थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में ईश्वरी और बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, घटना के बाद मंजू को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों को तुरंत सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया। यहां से तीन घायलों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ बी आर अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, घायलों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि निजी रेलवे ट्रैक एक सीमेंट कंपनी का है और रेलवे क्रॉसिंग मानव रहित है। इलाके  के लोग काफी दिनों से क्रॉसिंग पर बैरियर और गेटकीपर की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद अब यह घटना सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed