नक्सली हमले में बीएसएफ का जवान शहीद
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का कोहराम जारी है। कांकेर के पखांजुर में
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के पखांजुर में सोमवार तड़के सुबह नक्सलियों ने बीएसएफ कैंप पर हमला बोल दिया। जवानों और नक्सलियों के बीच चली मुठभेड़ में उत्तराखंड निवासी बीएसएफ जवान रमेश कुमार सोलंकी शहीद हो गए। इस हमले में एक नक्सली भी मारा गया।
नक्सलियों का लगातार तीसरा हमला
शनिवार से अब तक यह नक्सलियों का लगातार तीसरा हमला है। शनिवार को नक्सलियों ने सुकमा जिले में सुरक्षा बलों पर हमला किया था, इस हमले
में सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि 12 जवान गंभीर रुप से घायल हुए।
इसके बाद रविवार को नक्सलियों ने बस्तर में करीब एक दर्जन वाहनों को आग लगी दी थी। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों ने लौह अयस्क की खुदाई करने वाले समेत लगभग एक दर्जन गाड़ियों में आग लगाई।