{"_id":"618ab5b2224059667b31f307","slug":"chhattisgarh-theaters-in-raipur-will-run-at-100-capacity-from-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बुधवार से 100 फीसदी क्षमता से चलेंगे रायपुर के सिनेमाघर, दो साल बाद मिली छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बुधवार से 100 फीसदी क्षमता से चलेंगे रायपुर के सिनेमाघर, दो साल बाद मिली छूट
Tue, 09 Nov 2021 11:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:23 PM IST
सार
सिनेमा हॉल में वैक्सीन सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा। सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण वाले लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। हर शो के बाद हॉल को सैनेटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
मल्टीप्लेक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर में करीब दो साल बाद बुधवार से सिनेमा हॉल सौ फीसदी क्षमता के साथ खुलने जा रहे हैं। रायपुर कलेक्टर ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कोविड प्रोटोकॉल के साथ सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत दी है।
ये होंगे नियम
विज्ञापन
इसके मुताबिक, सिनेमा हॉल में वैक्सीन सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा। सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण वाले लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। हर शो के बाद हॉल को सैनेटाइज किया जाएगा। वॉशरूम एरिया में ज्यादा भीड़ न हो इसलिए इंटरवल के समय को बढ़ाया जाएगा। अब तक हॉल 50 प्रतिशत दर्शकों को ही एंट्री देने और एक सीट छोड़कर बैठाने की व्यवस्था के तहत चल रहे थे। अब पूरी क्षमता में लोगों को एंट्री मिलेगी। हर सीट पर लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
ये होंगे नियम
- सिनेमाघर, थिएटर, मल्टीप्लेक्स में कोविड-19 वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट साथ रखना होगा।
- एयर कंडीशन का तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना होगा।
- टच फ्री डिस्पेंसर के साथ सैनिटाइजर रखना जरूरी होगा।
- फिल्म देखने के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
- सिनेमा हॉल के संचालकों को लोगों के छोड़े गए मास्क, टिशू की ठीक तरह से सफाई करनी होगी।
- मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल के कर्मचारियों का भी टीकाकरण अनिवार्य होगा।
- सभी कर्मचारियों को फेस मास्क, कवर लगाना अनिवार्य होगा।