फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh teachers will protest on August 13 in Raipur CG

13 अगस्त से रायपुर में होगा शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, जुटेंगे 1 लाख 80 हजार टीचर, स्कूलों में होगी 'तालाबंदी'

Fri, 11 Aug 2023 06:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 11 Aug 2023 06:49 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ शिक्षक संवर्ग 10 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। प्रदेश के 146 विकासखंडों पर 12 अगस्त तक अपनी मांगों की लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 13 अगस्त को 1 लाख 80 हजार शिक्षक रायपुर कूच करेंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh teachers will protest on August 13 in Raipur CG
13 अगस्त को शिक्षक संवर्ग रायपुर में अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ शिक्षक संवर्ग 10 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। प्रदेश के 146 विकासखंडों पर 12 अगस्त तक अपनी मांगों की लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 13 अगस्त को 1 लाख 80 हजार शिक्षक रायपुर कूच करेंगे। प्रदेशभर के शिक्षक इस आक्रोश रैली में शामिल होंगे। मांग पूरी नहीं होने तक रायपुर में ही अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। लाखों शिक्षकों के आदोलन में  शामिल होने से प्रदेश के स्कूलों में ताला लग सकता है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ शिक्षक संवर्ग प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि शिक्षक संवर्ग की 1 सूत्री मांग को लेकर बीते 5 साल से सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं। मांग को लेकर हर स्तर पर अधिकारियों से चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री, मंत्रियों से चर्चा हुई है, लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हो पाई है। घोषणा पत्र में भी वादा किया गया था। भूपेश बघेल ने मंच पर आकर भी वादा किया था। 
विज्ञापन


13 अगस्त से रायपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल
अध्यक्ष मनीष ने कहा कि मांग को लेकर बस आश्वासन दिया जा रहा है। इसलिए छत्तीसगढ़ शिक्षक संवर्ग 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन, रैली ब्लॉक स्तर पर कर रहा है। मामले में सुनवाई नहीं होने पर 13 अगस्त से रायपुर में अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगा।  पहले दिन ही आक्रोश रैली निकाली जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed