{"_id":"63a6be3f0fb5a17e2d13164a","slug":"chhattisgarh-teacher-killed-his-wife-in-gariaband","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: महिला शिक्षक को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, फिर आधी रात थाने में सरेंडर करने पहुंचा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: महिला शिक्षक को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, फिर आधी रात थाने में सरेंडर करने पहुंचा पति
Sat, 24 Dec 2022 02:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 24 Dec 2022 02:26 PM IST
सार
सूचना मिलने पर पुलिस देर रात घर पहुंची और उसे सील कर दिया। अगले दिन शनिवार सुबह मीणा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों के 10 साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि डोमनकांत शराब पीने का आदी है। इसके चलते आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में शुक्रवार देर रात एक शिक्षक ने अपनी पत्नी को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद आधी रात को थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। आरोपी की पत्नी भी शिक्षिका थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं अचानक आरोपी की भी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, छुरा के पास पीपरछेड़ी निवासी डोमनकांत ध्रुव इडागांव में शिक्षक है और उसकी पत्नी मीणा गंजईपुर गांव में शिक्षक थी। दोनों ग्राम मजरकट्टा में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे डोमनकांत का शराब के नशे में अपनी पत्नी मीणा से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि उसने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मीणा को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देख रात करीब 12 बजे डोमनकांत सिटी कोतवाली पहुंच गया और हत्या की जानकारी दी। इस पर पुलिस देर रात घर पहुंची और उसे सील कर दिया। अगले दिन शनिवार सुबह मीणा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों के 10 साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि डोमनकांत शराब पीने का आदी है। इसके चलते आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
विज्ञापन