फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Tax evasion of Rs 71 crore by fake billing, accused arrested, major action by Central GST team

छत्तीसगढ़: फर्जी बिलिंग कर 71 करोड़ की टैक्स की चोरी, आरोपी गिरफ्तार, सेंट्रल जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई

Sun, 05 May 2024 04:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 05 May 2024 04:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की जीएसटी टीम ने अलग-अलग छह फर्मों के माध्यम से 71.38 करोड़ का आईटीसी लाभ लेने वाला आरोपी सर्वेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Tax evasion of Rs 71 crore by fake billing, accused arrested, major action by Central GST team
टैक्स की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की जीएसटी टीम ने अलग-अलग छह फर्मों के माध्यम से 71.38 करोड़ का आईटीसी लाभ लेने वाला आरोपी सर्वेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। सीजीएसटी अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। 

विज्ञापन


सीजीएसटी कमिश्नर मोहम्मद अबू सामा ने बताया कि आरोपी हेमंत कसेरा के संचालित फर्मों की ओर से बड़ी मात्रा में त्रिवेणी मेटालिकइंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड रायपुर और त्रिवेणी एंटरप्राइजेस को दी गई थी। जांच के दौरान इन दो फर्मों के साथ ही चार अन्य फर्मों को भी आरोपी सर्वेश कुमार पांडेय की ओर से नियंत्रित किया जाता था।
विज्ञापन


 जांच में पता चला कि आरोपी ने 71.38 करोड़ का फर्जी आइटीसी लिया है। उसने जीएसटी से बचने के लिए इसे लिया था। आयुक्त सामा ने बताया कि अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जीएसटी टीम ने पिछले महीने ही 13 फर्जी फर्मों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान अरेस्ट किए गए आरोपीकसेरा से मिले इनपुट के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed