{"_id":"60a979108ebc3eb1f33b860d","slug":"chhattisgarh-surajpur-district-collector-slaps-young-man-for-violation-rules-of-covid19-video-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरोना के नियमों की अनदेखी पर युवक को कलेक्टर ने मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरोना के नियमों की अनदेखी पर युवक को कलेक्टर ने मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
Sun, 23 May 2021 03:05 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 23 May 2021 03:05 AM IST
सार
- वायरल वीडियो के अनुसार, सूरजपुर जिले में मास्क लगाए युवक को पुलिस ने जब रोका तब वह कलेक्टर को एक कागज और मोबाइल फोन पर कुछ दिखाने की कोशिश कर रहा था लेकिन इस दौरान कलेक्टर ने उसका फोन लिया और उसे जमीन पर फेंक दिया
विज्ञापन
कलेक्टर युवक को थप्पड़ मारते हुए
- फोटो : twitter@ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लागू लॉकडाउन के दौरान कलेक्टर ने एक युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मारा और पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है।
विज्ञापन
सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान अमन मित्तल (23) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ लॉकडाउन के कथित उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के अनुसार, मास्क लगाए एक युवक को पुलिस ने जब रोका तब वह कलेक्टर को एक कागज और मोबाइल फोन पर कुछ दिखाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान कलेक्टर ने उसका फोन लिया और उसे जमीन पर फेंक दिया।
विज्ञापन
वीडियो के अनुसार बाद में कलेक्टर ने युवक को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी वहां पहुंचे और दो पुलिस कर्मियों ने युवक की डंडे से पिटाई कर दी। वीडियो में कलेक्टर द्वारा युवक की पिटाई का आदेश देते हुए सुना जा सकता है। वीडियो के वायरल होने के बाद कलेक्टर ने घटना के लिए माफी मांग ली है तथा कहा है कि लोग नियमों का पालन करें।
सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अपने बयान में कहा, आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें मुझे एक आदमी को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है जो लॉकडाउन के दौरान बाहर था। आज के व्यवहार के लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं। उस व्यक्ति का अनादर करने का मेरा कोई इरादा नहीं था।
कलेक्टर ने बयान में कहा, इस महामारी की स्थिति में सूरजपुर जिले समेत पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को अपूरणीय क्षति का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार के हम सभी सरकारी कर्मचारी इस समस्या से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
कलेक्टर शर्मा ने कहा है कि वह और उनकी मां भी कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उन्होंने कहा है कि वह अब ठीक हो गए हैं, लेकिन मां अब भी संक्रमित है। उन्होंने बताया कि घर पर ही उनकी मां का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा है कि वह जिले के सभी निवासियों से अपील करते हैं कि कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें और घर पर ही रहें। इससे पहले कलेक्टर ने कहा था कि युवक मोटरसाइकिल में तेज गति से जा रहा था तथा उसने दुर्व्यवहार भी किया था।