{"_id":"5ba767da867a557ea52f32a8","slug":"chhattisgarh-six-primate-naxalite-arrested-in-sukma","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : एक-एक लाख के छह इनामी नक्सली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : एक-एक लाख के छह इनामी नक्सली गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Sep 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में इनामी नक्सली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सुकमा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक-एक लाख के 6 इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए नक्सली कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं, लंबे समय से इन नक्सलियों की पुलिस को तलाश थी। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने नक्सल उन्लमूलन अभियान चलाया था।
विज्ञापन
अभियान के तहत पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि गादीरास में ग्राम बेकड़ो के जंगल में नक्सली किसी काम के सिलसिले में आए हुए हैं। इसके बाद गादीरास पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया और उन्हें देखकर नक्सली भागने लगे।
विज्ञापन
जिन नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है, उनके ऊपर सुकमा थाने में कई मामले भी दर्ज बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में एक जन मिलिशया कमांडर समेत एक-एक लाख के इनामी मिलिशिया सदस्य व दो महिला और चार पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन