छात्रावास अधीक्षिका के पति ने महिला सफाईकर्मी को नवजात बच्ची के साथ घसीटा, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में महिला सफाईकर्मी और उसके मासूम बच्चे के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। कोरिया जिले के जनकपुर ब्लॉक के बड़वाही कन्या आश्रम में महिला सफाई कर्मचारी के साथ छात्रावास अधीक्षिका स्मिता सिंह के पति रंगलाल सिंह ने बदसलूकी की और कमरे से घसीटकर बाहर निकाल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की और अधीक्षिका और उसके पति को निलंबित कर दिया है।
वीडियो में छात्रावास अधीक्षिका का पति रंगलाल महिला को घसीटकर बाहर निकालता दिख रहा है। दरअसल, रंगलाल ने उन्हें कमरा खाली करने को कहा। मना करने पर उसने जबरदस्ती की। सफाईकर्मी की तीन महीने की नवजात बच्ची को कपड़ों में लपेटकर जमीन पर रखवा दिया। फिर सारा सामान भी बाहर फेंक दिया।
पुलिस ने रंगलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक रंगलाल अपनी पत्नी के साथ पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। मामले में क्षेत्रीय विधायक और कलेक्टर ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदिवासी विभाग भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है।
#WATCH Chhattisgarh:Ranglal Singh,husband of School Superintendent Sumila Singh misbehaved with a cleaner at Barwani Kanya Ashram in Korea, after she took shelter at students' hostel with her 3-month-old baby.Police says,“FIR filed.Probe on.Accused will be arrested soon.” (18.08) pic.twitter.com/NFayVvh8GZ
— ANI (@ANI) August 19, 2019