फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh School Superintendent misbehaved with a cleaner at Barwani Kanya Ashram in Korea

छात्रावास अधीक्षिका के पति ने महिला सफाईकर्मी को नवजात बच्ची के साथ घसीटा, वीडियो वायरल

Tue, 20 Aug 2019 01:12 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया Published by: अजय सिंह Updated Tue, 20 Aug 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh School Superintendent misbehaved with a cleaner at Barwani Kanya Ashram in Korea
छत्तीसगढ़ के एक स्कूल में महिला से अभद्रता - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में महिला सफाईकर्मी और उसके मासूम बच्चे के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। कोरिया जिले के जनकपुर ब्लॉक के बड़वाही कन्या आश्रम में महिला सफाई कर्मचारी के साथ छात्रावास अधीक्षिका स्मिता सिंह के पति रंगलाल सिंह ने बदसलूकी की और कमरे से घसीटकर बाहर निकाल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की और अधीक्षिका और उसके पति को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


वीडियो में छात्रावास अधीक्षिका का पति रंगलाल महिला को घसीटकर बाहर निकालता दिख रहा है। दरअसल, रंगलाल ने उन्हें कमरा खाली करने को कहा। मना करने पर उसने जबरदस्ती की। सफाईकर्मी की तीन महीने की नवजात बच्ची को कपड़ों में लपेटकर जमीन पर रखवा दिया। फिर  सारा सामान भी बाहर फेंक दिया। 
विज्ञापन

 
पुलिस ने रंगलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक रंगलाल अपनी पत्नी के साथ पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। मामले में क्षेत्रीय विधायक और कलेक्टर ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदिवासी विभाग भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed