{"_id":"62af54aa8a508048bf3ace01","slug":"chhattisgarh-rpf-constable-saved-life-of-passenger-by-saving-him-from-falling-into-gap-between-the-platform-and-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: ट्रैक-प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार तो आरपीएफ जवान की दिलेरी ने बचा ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: ट्रैक-प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार तो आरपीएफ जवान की दिलेरी ने बचा ली जान
Sun, 19 Jun 2022 10:24 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:24 PM IST
सार
घटना शनिवार 18 जून की रात की है। रात के करीब साढ़े बारह बजे कोरबा से चलकर कोच्चिवाली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भाटापारा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आई थी।
विज्ञापन
आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाई यात्री की जान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भाटापारा रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक का मौत से सामना हो गया। दरअसल युवक चलती ट्रेन में ही चढ़ने लगा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच बने स्पेस में फंस गया। हालांकि इसी दौरान एक आरपीएफ जवान की नजर उसपर पड़। उसकी दिलेरी से ही युवक की जान बच पाई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शनिवार 18 जून की रात की है। बताया जा रहा है कि रात के करीब साढ़े बारह बजे कोरबा से चलकर कोच्चिवाली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भाटापारा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आई थी। ट्रेन अपने समय से छूट भी गई थी। इसी दौरान वहां एक यात्री दौड़ता हुआ आया और चलती ट्रेन में चढ़ने लगा।
युवक जैसे ही ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है। उसका पैर फिसल जाता है और वह प्लेटफॉर्म और ट्रैक केबीच में फंस जाता है। तभी ट्रेन ने अपनी रफ्तार पकड़ ली। तभी बगल में खड़े आरपीएफ के जवान रूपक कुमार की नजर उस पर पड़ी। रूपक बिना देर किए उसे निकालने के प्रयास में जुट गए। फिर किसी तरह युवक को वहां से खींच लेते हैं।
बताया जा रहा है जब यह घटना हुई तब प्लेटफॉर्म पर और भी यात्री मौजूद थे जो ये घटना देख हैरान रह गए। सबने आरपीएफ जवान के काम की तारीफ की। वहीं यात्री को भी समझाया गया कि वह आगे इस तरह गलती न दोहराए। यात्री ने अपना नाम लेखराम टंडन बताया।

#WATCH | Chhattisgarh | Railway Protection Force (RPF) constable Rupak Kumar saved the life of a passenger by saving him from falling into the gap between the platform and the train at Bhatapara Railway Station yesterday, June 18 pic.twitter.com/Nb4YtLks7T
विज्ञापन विज्ञापन— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 19, 2022