फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Railways restarts services of 6 out of 23 trains

राहत: छत्तीसगढ़ में 23 में से छह ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू, इस वजह से रोक दी गई थी सेवा

Wed, 27 Apr 2022 07:39 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, रायपुर
एएनआई, रायपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Apr 2022 07:39 AM IST
सार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने 23 अप्रैल को एक आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि 24 अप्रैल, 2022 से अगले एक महीने के लिए छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुल 23 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए छह ट्रेनों की सेवा फिर से शुरू की गई है।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Railways restarts services of 6 out of 23 trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच चर्चा के बाद 23 में से छह ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। कल बघेल ने केंद्रीय रेल मंत्री से उन 23 यात्री ट्रेनों के संचालन को फिर से शुरू करने का आग्रह किया था जो कि ट्रैक रखरखाव के काम के कारण रुकी हुई थीं। बता दें कि ट्रैक मेंटेनेंस के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने 23 अप्रैल को एक आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि 24 अप्रैल, 2022 से अगले एक महीने के लिए छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुल 23 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। लेकिन अब यात्रियों की परेशानी को देखते हुए और मुख्यमंत्री बघेल से बातचीत के बाद रेलवे ने छह ट्रेनों की सेवा फिर से बहाल कर दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बघेल ने रेल मंत्री वैष्णव को यात्रियों की परेशानियों से अवगत कराया
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लगभग 23 यात्री रेलगाड़ी के परिचालन को निरस्त करने से राज्य के यात्रियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से जनहित को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने का आग्रह किया। एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि रेल मंत्री ने इस मुद्दे के समाधान के लिए उपयुक्त निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों के अनुसार, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिखे पत्र में छत्तीसगढ़ सरकार ने इस कदम पर कड़ी आपत्ति जताई थी और उनसे इन 23 ट्रेनों की सेवा फिर से शुरू करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


इन ट्रेनों की सेवा फिर से हुई बहाल
बातचीत के बाद मंत्री वैष्णव ने छह यात्री ट्रेनों को फिर से शुरू करने का फैसला किया। केंद्रीय रेल मंत्री ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली छह प्रमुख यात्री ट्रेनों के संचालन की घोषणा की इनमें तीन ट्रेनों की दो जोड़ी, 18237/18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12807/12808 समता एक्सप्रेस और 12771/12772 सिकंदराबाद-रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed