{"_id":"63f4c32f3815ba78a9010f4f","slug":"chhattisgarh-psc-exam-on-26-febuary-2023-in-raipur-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGPSC: व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा 26 फरवरी को, बने 37 एग्जाम सेंटर, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CGPSC: व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा 26 फरवरी को, बने 37 एग्जाम सेंटर, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Tue, 21 Feb 2023 06:42 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 21 Feb 2023 06:42 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में 26 फरवरी को व्यवहार न्यायाधीश की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसे लेकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने केंद्र तय कर दिए हैं। सीजीपीएससी की ओर से 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
सीजीपीएससी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में 26 फरवरी को व्यवहार न्यायाधीश की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसे लेकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने केंद्र तय कर दिए हैं। सीजीपीएससी की ओर से 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए रायपुर में कुल 37 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में कुल 16 हजार 492 उम्मीदवार शामिल होंगे।
24 फरवरी को होगी बैठक
यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने लिए पहले वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर क्लिक करें।
होमपेज पर सिविल जज (प्रवेश स्तर) परीक्षा-2022 के ऑनलाइन एडमिट कार्ड पर पहुंचे। यहां CGPSC सिविल जज परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध रहेगा। एडमिट कार्ड को डाउनलोड और प्रिंट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
24 फरवरी को होगी बैठक
रायपुर के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने बताया कि में इस संबंध में सभी नियुक्त परिवहन अधिकारी और प्राचार्य, केन्द्राध्यक्षों की बैठक 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट रेडक्रास सभाकक्ष में आयोजित की गई है। इसमें परीक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने लिए पहले वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर क्लिक करें।
होमपेज पर सिविल जज (प्रवेश स्तर) परीक्षा-2022 के ऑनलाइन एडमिट कार्ड पर पहुंचे। यहां CGPSC सिविल जज परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध रहेगा। एडमिट कार्ड को डाउनलोड और प्रिंट ले सकते हैं।
विज्ञापन