{"_id":"57c3edeb4f1c1b644b2cb128","slug":"chhattisgarh-police-recovered-arms-factory-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः घर में हथियारों की फैक्ट्री चलाता था डॉक्टर, जखीरा देख उड़े पुलिस के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः घर में हथियारों की फैक्ट्री चलाता था डॉक्टर, जखीरा देख उड़े पुलिस के होश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Aug 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए राजधानी रायपुर से एक डॉक्टर को धर दबोचा। पुलिस ने डॉक्टर के घर की तलाशी ली तो उसके होश उड़ गए। डॉक्टर के घर में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। पुलिस को आशंका है कि उसके संबंध नक्सलियों से हैं जिन्हें यह हथियार सप्लाई किए जाते थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने राजधानी रायपुर में एक मोहल्ले में डॉक्टर के घर पर छापा मारा। पुलिस ने घर के अंदर तलाशी ली तो उसे एक बड़ा गोदाम मिला। पुलिस ने गोदाम की तलाशी लेनी शुरू की तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
डॉक्टर के यहां सैकडों की संख्या में छोटे बड़े हथियार और असलाह बरामद हुआ। इनमें छोटी बड़ी कई बंदूकें, हथगोले, बम बनाने का सामान, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर फैक्ट्री में सील लगा दी। डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह सामान किसे सप्लाई करता था और कहां से वह माल खरीदता था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी डॉक्टर के संबंध नक्सलियों से हैं।