फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police arrested two friends with 345 fake notes of rs 500-500 in janjgir-champa

345 नकली नोटों के साथ दो दोस्त गिरफ्तार: मजदूरी करने घर से निकलते, फिर प्रिंटर से निकालते 500-500 जाली रुपये

Mon, 10 Apr 2023 04:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Apr 2023 04:00 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी वृंदा उर्फ संजू रत्नकार के पास से 500- 500 के  249 नकली नोट कुल एक लाख 24 हजार 500 रुपये और रामसागर बंजारे के पास से 96 नकली नोट कुल 48 हजार रुपये बरामद किए हैं। इस तरह से एक लाख 72 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested two friends with 345 fake notes of rs 500-500 in janjgir-champa
पकड़े गए नकली नोट छापने वाले आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 500-500 के 345 नकली नोट, प्रिंटर और अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी मजदूरी करते हैं। घर से काम के बहाने निकलते और फिर प्रिंटर से नोट बनाना शुरू कर देते। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मेऊंभाठा के बस स्टैंड के पास नकली नोट लेकर बाजार में खपाने के लिए घूम रहा है।  इस पर टीम बनाकर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से  500-500 के 28 नकली नोट 14 हजार रुपये के बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भिलौनी गांव निवासी वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर (38) बताया। 
विज्ञापन


संजू रत्नाकर से पुलिस ने मोबाइल और बाइक भी जब्त की है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। साथ ही डोंगाकोहरौद गांव में रहने वाले उसके दोस्त रामसागर बंजारे (26) के साथ मिलकर नकली नोट छापते हैं। इसके बाद बाजार में खपा देते थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रामसागर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने यह भी बताया कि, जब उनके परिवारवाले नहीं होते तो वहां पर नोट बनाने का काम करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने आरोपी वृंदा उर्फ संजू रत्नकार के पास से 500- 500 के  249 नकली नोट कुल एक लाख 24 हजार 500 रुपये और रामसागर बंजारे के पास से 96 नकली नोट कुल 48 हजार रुपये बरामद किए हैं। इस तरह से एक लाख 72 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। साथ ही बाइक, मोबाइल, कलर प्रिंटर, पेपर कटर भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed