{"_id":"5d16075a8ebc3e3ca82b4956","slug":"chhattisgarh-police-and-naxalites-clash-three-soldiers-and-one-woman-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीद, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीद, एक महिला की मौत
Fri, 28 Jun 2019 05:56 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 28 Jun 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए हैं। बता दें कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है वहीं एक अन्य घायल है। यह मुठभेड़ बीजापुर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई। जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 199वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक मधु पाटिल, सहायक उपनिरीक्षक मदन पाल और हवलदार ताजू ओटी शहीद हो गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई है और एक बालिका घायल हुई है। मुठभेड़ के दौरान वहां एक वाहन आ गया जिससे उसमें सवार लोग गोलीबारी में फंस गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के दल को गश्त में रवाना किया गया था।
विज्ञापन
दल जब केशकुतुल गांव के करीब जंगल में था तब नक्सलियों ने सीआरपीएफ के दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस घटना में सीआरपीएफ के पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वहीं सहायक उपनिरीक्षक मदन पाल घायल हो गए।
विज्ञापन