फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Pin stuck in eight year old girl stomach; Innocent child gets new life to initiative of CM Camp

Chhattisgarh: आठ साल की बच्ची के पेट में फसा आलपिन; सीएम कैंप के पहल से मासूम को मिला नया जीवन

Thu, 04 Apr 2024 12:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 04 Apr 2024 12:40 PM IST
सार

आर्थिक तंगी की वजह से किसी बड़े अस्पताल में ऑपरेशन करवाना संभाव नहीं था। इस दौरान बच्ची के परिजन ने बगिया में स्थित सीएम कैंप में इलाज के लिए बगिया स्थित सीएम कैंप में गुहार लगाई।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Pin stuck in eight year old girl stomach; Innocent child gets new life to initiative of CM Camp
आठ साल की संध्या राउत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से आने वाली आठ साल की मासूम ने गलती से खुला हुआ आलपिन निगल ली। इससे मासूम पेट दर्द से परेशान थी। इस दौरान स्थानीय अस्पतालों में इलाज करवाया गया। एक्सरे से पता चल पाया कि बच्ची के पेट में आलपिन फसा हुआ है। आर्थिक तंगी की वजह से किसी बड़े अस्पताल में ऑपरेशन करवाना संभाव नहीं था। इस दौरान बच्ची के परिजन ने बगिया में स्थित सीएम कैंप में इलाज के लिए बगिया स्थित सीएम कैंप में गुहार लगाई।

विज्ञापन


आठ साल की संध्या राउत की गंभीर स्थिति को देखते हुए,सीएम कैंप ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर, उपचार के लिए रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में व्यवस्था की। यहां चिकित्सकों ने पीड़ित संध्या की जांच करने के बाद, पेट का ऑपरेशन कर,अतड़ी में फंसे हुए पिन को बाहर निकाला है और उसे नया जीवनदान दिया है। समुचित इलाज कराकर वापस घर लौट आई हैं। नेक पहल के लिए परिजन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
विज्ञापन


पथरी का भी हुआ इलाज 
पेट में फंसे हुए,आलपीन की दर्द से परेशान संध्या को जब उपचार के लिए अभिभावक,डीकेएस अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर्स ने जांच के दौरान पाया कि संध्या को पथरी की भी समस्या है, जो आगे चल कर, उसके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। आलपीन निकालने के साथ ही चिकित्सकों ने पथरी की समस्या से भी निजात दिला दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed