फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Patwari Union will go on strike in Raipur

छत्तीसगढ़: पटवारी संघ करेगा अनिश्चितकालीन हड़ताल, सौंपा ज्ञापन, किसानों की बढ़ेगी परेशानी

Fri, 05 May 2023 07:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 05 May 2023 07:41 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ एक बार फिर से कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी पटवारी हड़ताल में शामिल होंगे। संगठन ने पिछले महीने भी हड़ताल किया था।

विज्ञापन
Chhattisgarh Patwari Union will go on strike in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ एक बार फिर से कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी पटवारी हड़ताल में शामिल होंगे। संगठन ने पिछले महीने भी हड़ताल किया था। इससे किसानों को काफी परेशानियां हुई थी। किसान जमीन के कामों से परेशान है। पटवारी के हड़ताल में करने से किसान जमीन संबंधित कामों को पूरा करने में परेशान रहेंगे। राजस्व पटवारी संघ ने अपनी कई मांगों को लेकर बीते दिन कलेक्टर को विज्ञापन सौंपने गए थे। वहीं कलेक्टर की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई को विज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लगातार कई साल से मांग कर रहे हैं। उनकी मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई है। इस कारण पटवारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। पटवारियों की मांगों में वेतन बढ़ाने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, स्टेशनरी भत्ता देने, अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता, पटवारी भर्ती के लिए स्नातक योग्यता, मुख्यालय में निवास करने की बाध्यता खत्म करने और बिना विभागीय जांच के एफआईआर दर्ज नहीं करना शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed