{"_id":"634d4837cbc1954edf3a8ca3","slug":"chhattisgarh-patwari-committed-suicide-by-hanging-in-jagdalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: पटवारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की; नाश्ता करने के बाद सुबह कमरे में गया, फिर नहीं लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: पटवारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की; नाश्ता करने के बाद सुबह कमरे में गया, फिर नहीं लौटा
Mon, 17 Oct 2022 05:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Oct 2022 05:50 PM IST
सार
पुलिस पटवारी के जान देने के मामले और कारणों की जांच कर रही है। अभी तक इसका कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस इसे लेकर परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पटवारी के कार्यालय और उसके साथियों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार सुबह एक पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पटवारी ने सुबह नाश्ता किया, फिर अपने कमरे में चला गया। इसके बाद बाहर ही नहीं निकला। परिजनों ने देखा तो उसकी फांसी पर लटकी हुई लाश मिली।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव नीचे उतरवाया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें पटवारी ने परेशानी के चलते खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, परपा क्षेत्र के पोदगुड़ा निवासी पटवारी शेर सिंह बघेल (30) ने रविवार को परिवार के साथ बैठकर नाश्ता किया। फिर अपने कमरे में चला गया, लेकिन दोपहर तक बाहर ही नहीं निकला। इस पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर से बंद था।
विज्ञापन
काफी कोशिश और आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर पंखे से पटवारी का शव लटक रहा था। इस पर परिजनों ने आसपास के लोगों को बताया। वे पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें पटवारी ने किसी बात से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है। हालांकि परेशानी का कारण नहीं पता चल सका है। रविवार को रात हो जाने के कारण सोमवार को पटवारी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।