{"_id":"60d99bf60146647fc61a0edb","slug":"chhattisgarh-online-gaming-fraud-12-year-old-child-transaction-322-lack-rs-from-his-mother-account-to-update-his-free-fire-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड: तीन महीने में महिला के खाते से उड़े 3.22 लाख रुपये, 12 साल के बेटे ने खरीदे थे 'हथियार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड: तीन महीने में महिला के खाते से उड़े 3.22 लाख रुपये, 12 साल के बेटे ने खरीदे थे 'हथियार'
Mon, 28 Jun 2021 03:22 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 28 Jun 2021 03:22 PM IST
सार
ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में एक महिला के खाते से 3.22 लाख रुपये उड़ गए। महिला के 12 साल के बेटे ने अपने गेम को अपडेट करने के लिए गेम में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार खरीदे थे।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम फ्री फायर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन गेम की मार अब बच्चों के साथ-साथ माता-पिता पर भी पड़ रही है। छत्तीसगढ़ के कांकेर में ऑनलाइन गेम को अपडेट करने के चक्कर में एक महिला के बैंक अकाउंट से 3.22 लाख रुपये उड़ गए। जब यह रकम खाते से कटी तो उन्हें इस ठगी का पता चला और उन्होंने इसके खिलाफ एफआईआर कराई।
विज्ञापन
जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि 12 साल के बच्चे ने गेम को अपडेट करने के लिए गेम में इस्तेमाल होने वाले हथियार खरीद डाले। महिला एक टीचर हैं और आठ मार्च से लेकर 10 जून तक उनके खाते से 278 बार ट्रांजैक्शन हुआ। इस दौरान उनके खाते से 3.22 लाख रुपये निकल गए। 11 जून को महिला ने पुलिस मे शिकायत की।
विज्ञापन
इसमें सोचने वाली बात यह रही कि पैसे कटने से पहले महिला के मोबाइल पर एक बार भी ओटीपी नहीं आया। इसके बाद बैंक ने जानकारी दी कि बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर से ही रुपये ट्रांजैक्शन हुए हैं। इन रुपयों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेम खेलने और गेमिंग लेवल को अपग्रेड करने में किया गया। 12 साल का लड़का फ्री फायर खेलता था। जब बच्चे से पूछा गया तब मामला सामने आया।
विज्ञापन
बता दें कि पबजी, कॉल ऑफ ड्यूटी की तरह ही फ्री फायर गेम भी एक ऑनलाइन बैटल ग्राउंड गेम है। इसे ऑनलाइन सिंगल या ग्रुप में खेल सकते हैं। ये गेम निशुल्क भी है लेकिन इससे खिलाड़ी को कोई सुविधा नहीं मिलती। ठीक ऐसा ही एक मामला रायगढ़ से भी आया था।
यहां ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में इतनी उधारी हो गई कि 25 साल के चमन खूंटे ने 17 साल के छात्र लक्षेंद्र खूंटे की हत्या कर दी। छात्र का शव चार दिन बाद गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर मिला था। छात्र के माता-पिता जम्मू-कश्मीर में मजदूरी करते थे और वो अपने दादा-दादी के साथ रहता था।