फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: Swadeshi fair in many districts from october 2024 to march 2025

छत्तीसगढ़: कई जिलों में लगेगा स्वदेशी मेला, पूरे प्रदेश में इन तारीखों से होगी शुरुआत, जमकर करें खरीदारी

Fri, 16 Aug 2024 01:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 16 Aug 2024 01:18 PM IST
सार

Chhattisgarh News; Swadeshi fair in CG: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में होने वाले  'स्वदेशी मेला' की विवरणिका (ब्रोशर) का विमोचन किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Swadeshi fair in many districts from october 2024 to march 2025
स्वदेशी मेला' की विवरणिका (ब्रोशर) का विमोचन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh News; Swadeshi fair in CG: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में होने वाले  'स्वदेशी मेला' की विवरणिका (ब्रोशर) का विमोचन किया। भारतीय विपणन विकास केंद्र की ओर से पूरे प्रदेश में स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। ये मेला कबीरधाम में 17 से 23 अक्टूबर तक, बिलासपुर में 15 से 21 नवम्बर, रायपुर में 27 दिसम्बर 2024 से 3 जनवरी 2025,  राजनांदगांव में 7 फरवरी से 13 फरवरी 2025  और जगदलपुर में 2 मार्च से 9 मार्च 2025 तक आयोजन किया जाएगा।। 
विज्ञापन


प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय विपणन विकास केंद्र (स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई) की ओर से किया जाएगा। भारतीय विपणन विकास केंद्र के मेला प्रबंधक सुब्रत चाकी ने बताया कि पिछले दो दशक से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि स्वदेशी मेला भारतीय उद्यमियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध करता है। यह मेला भारतीय उत्पादकों, ग्रामीण, कुटीर, निजी, सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों के लिए लाभकारी व्यापार उपक्रम के रूप में उभरा है। जिससे इस कार्यक्रम की लोकप्रियता आमजन के बीच बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. रामप्रताप सिंह, प्रान्त समन्वयक जगदीश पटेल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल,  प्रवीण मैशेरी, शीला शर्मा,  युगबोध अग्रवाल, अमर बंसल, स्वदेशी मेला एवं भारतीय विपणन विकास केंद्र के प्रबंधक सुब्रत चाकी, अमरजीत सिंह छाबड़ा एवं अन्य स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed