{"_id":"623c3864cbdc745a202cbbd3","slug":"chhattisgarh-news-4-minors-detained-for-killing-2-boys-old-dispute-over-plucking-of-mangoes-in-balodabazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तसीगढ़: आम के लिए चार बच्चों ने पीट-पीटकर दो बालकों को मार डाला, पुलिस का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तसीगढ़: आम के लिए चार बच्चों ने पीट-पीटकर दो बालकों को मार डाला, पुलिस का खुलासा
Thu, 24 Mar 2022 02:52 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:52 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार बाद में आरोपियों ने दोनों को लाठी पीटना शुरू कर दिया और घटनास्थल पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : twitter
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आम तोड़ने के विवाद में बच्चों ने ही दो बच्चों की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि जिले में कसडोल थानाक्षेत्र के चकरवाय गांव में दो आरोपी बालकों का पूर्व में आम तोड़ने को लेकर दो बच्चों के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस ने जब आरोपी बालकों से पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ। मृतक बच्चों की उम्र साल और आठ साल थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 20 मार्च को दो बच्चे (शौर्य और लवेंद्र) गांव के करीब नदी में नहा कर वापस घर आ जा रहे थे तब उनका सामना आरोपी बच्चों से हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बालकों ने पूर्व में हुए वाद विवाद को लेकर दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी और जब दोनों बच्चे खेत की तरफ भागने लगे तब आरोपी बालकों ने पीछाकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार बाद में आरोपियों ने दोनों को लाठी पीटना शुरू कर दिया और घटनास्थल पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपी बालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लाठी भी बरामद कर लिया है।