फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh new Governor Ramen Deka oath ceremony today in raipur

CG News: छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल ने संभाला पदभार; रमेन डेका ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, जानें इनकी खासियत

Wed, 31 Jul 2024 12:31 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 31 Jul 2024 12:31 AM IST
सार

Chhattisgarh new Governor Ramen Deka: प्रदेश के नये राज्यपाल रमेन डेका एवं उनकी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टेट हेंगर में आत्मीय स्वागत किया।

विज्ञापन
chhattisgarh new Governor Ramen Deka oath ceremony today in raipur
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने राज्यपाल डेका को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh new Governor Ramen Deka: छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल रमेन डेका ने आज बुधवार को राजभवन में प्रदेश के दसवें राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान साय कैबिनेट के मंत्री और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने डेका से दरबार हाल में एक-एक करके मुलाकात की। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल रमेन डेका को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन






समारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ और समापन सेरेमोनियल पुलिस बैंड के बजाए गए राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य गीत की धुन भी बजाई गई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, वन एवं जलवायु परिवर्तन  केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




1977 से राजनीति में सक्रिय हैं डेका, बीजेपी के संस्थापक सदस्य रहे
छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। वे सन् 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे। रमेन डेका वर्ष 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। डेका 2021 अगस्त माह से असम राज्य के नवाचार एवं रूपान्तरण आयोग के (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष पद पर 29 जुलाई 2024 तक रहे है।वे दो बार सांसद रहे। पहली बार वर्ष 2009 में 15 वी लोकसभा के लिए असम के मंगलदोई सीट से सांसद चुने गये थे। इस दौरान वे गृह मामलों की स्थायी समिति के सदस्य, लोक लेखा के सदस्य, भारत भुटान संसदीय मैत्री समूह सदस्य, अधीनस्थ विधान समिति सदस्य, सदन की बैठको से सदस्यों की अनुपस्थिति पर समिति सदस्य रहे। उसके बाद वर्ष 2014 में वे 16 वीं लोकसभा के लिए दुबारा सांसद निर्वाचित हुए। दूसरे कार्यकाल में वे डेका लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी रहे। 

ये जिम्मेदारी भी संभाली
इस दौरान सदस्य अनुमान समिति, सदस्य सलाहकार समिति, सदस्य विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामले, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य, भारत-चीन संसदीय मैत्री समूह सदस्य, चाय बोर्ड के सदस्य का दायित्व निर्वहन किया। दूसरे कार्यकाल में ही सदस्य गृह मामलों की स्थायी समिति, सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति, सदस्य उप समिति द्वितीय अनुमान समिति, सदस्य विदेश मामलों की स्थायी समिति रहे और 2021 से अभी तक नवाचार रूपान्तरण आयोग असम के उपाध्यक्ष रहे।

जीवन परिचय
डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप (असम) में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम स्वर्गीय चंपाबती डेका है। उनके परिवार में धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी एवं दो बच्चे हैं। उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय असम से प्राप्त की।



शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश के मुखिया सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में रमेन डेका जी ने छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। राज्यपाल  का शपथ ग्रहण उपरांत पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिवादन किया। राज्यपाल का भांचा राम के ननिहाल, माता कौशल्या के धाम में हम सब छत्तीसगढ़वासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। निश्चित ही उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार "विकसित छत्तीसगढ़" के मार्ग को प्रशस्त करेगी।'

 

आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में श्री रमेन डेका जी ने छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। माननीय राज्यपाल जी का शपथ ग्रहण उपरांत पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिवादन किया। आदरणीय राज्यपाल जी का भांचा राम के ननिहाल, माता कौशल्या के धाम में हम सब छत्तीसगढ़वासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। निश्चित ही उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार "विकसित छत्तीसगढ़" के मार्ग को प्रशस्त करेगी।



इससे पूर्व डेका और उनकी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टेट हेंगर में आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर मनोनीत राज्यपाल डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के परिदृश्य में तेजी से उभर रहा है। यहां विकास को नये स्तरों पर पहुंचाने हम काम करेंगे।  उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच फैसिलिटेटर की भूमिका  निभाएंगे ताकि प्रदेश का विकास तेजी से हो। उन्होंने कहा कि वे असम और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए भी काम करेंगे। डेका ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश के विकास को लेकर है। स्टेट हेंगर पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल का स्वागत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्यों सुआ, कर्मा, डंडा और राउत नाचा से किया गया। इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन,  पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 



इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्यपाल का अभिवादन किया। साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्य उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी राज्यपाल का अभिवादन किया।

राज्यपाल डेका से सीएम ने की चर्चा
राज्यपाल डेका से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को राजभवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से प्रदेश के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed