{"_id":"6427da7ca42ab559720b3933","slug":"chhattisgarh-naxals-evacuated-bus-from-passengers-in-datewada-then-set-bus-on-fire-and-ran-away-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सवारियों को उतारकर बस को लगा दी आग, फिर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सवारियों को उतारकर बस को लगा दी आग, फिर हुए फरार
Sat, 01 Apr 2023 12:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)

Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:47 PM IST
सार
ऐसी जानकारी थी कि इस सड़क निर्माण के बाद से ही नक्सलियों के विरोध के चलते लंबे समय बाद आवाजाही शुरू की गई थी और यात्रियों को सुविधा मिल रही थी। किसी के हताहत होने की कोई अप्रिय घटना नहीं होने से राहत भी मिली है।
विज्ञापन
naxal attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों में उनके खिलाफ हो रही कार्रवाई के चलते बौखलाहट है जिसके चलते वह आए दिन कहीं ग्रामीण की हत्या कर रहे हैं, तो कहीं मशीनों को अलग-अलग स्थानों में आग लगा रहे थे। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह दंतेवाड़ा से नारायणपुर की ओर जा रही यात्री बस को नक्सलियों ने रोककर यात्रियों को बाहर निकाला। फिर बस में आग लगा दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि नारायणपुर से दंतेवाड़ा आ रही यात्री बस को शनिवार की सुबह मालेवाही-बोदली के बीच आग के हवाले कर दिया गया।
ऐसी जानकारी थी कि इस सड़क निर्माण के बाद से ही नक्सलियों के विरोध के चलते लंबे समय बाद आवाजाही शुरू की गई थी और यात्रियों को सुविधा मिल रही थी। किसी के हताहत होने की कोई अप्रिय घटना नहीं होने से राहत भी मिली है।
विज्ञापन
सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना में नक्सलियों ने किसी भी यात्री के साथ कोई बदसलूकी नहीं की है। वहीं आमजनों का कहना है कि नक्सलियों के द्वारा दिनदहाड़े बस को जला देने से यात्रियों के साथ ही ग्रामीणों में दहशत देखी जा रही है।