{"_id":"5c8b3e75bdec2214530f969a","slug":"chhattisgarh-naxals-ask-to-boycott-elections-by-posters","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पर्चे लगाकर चुनाव का बहिष्कार करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पर्चे लगाकर चुनाव का बहिष्कार करने को कहा
Fri, 15 Mar 2019 12:49 PM IST
अजय सिंह
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
माओवादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तीन दिन बाद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार को पुलिस को माओवादियों द्वारा आम चुनाव के बहिष्कार का आह्वान करने वाले पर्चे मिले। गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौड़ ने बताया कि पिपराछेड़ी थानाक्षेत्र के रासेला गांव में बस स्टैंड पर नक्सली पर्चे लगे थे।
विज्ञापन
इन पर्चों में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी की ओडिशा राज्य समिति ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। पिपराछेड़ी थानाक्षेत्र ओडिशा की सीमा से सटा है।राठौड़ ने कहा कि इसके बारे में सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम गांव में भेजी गयी और पर्चे हटाये गये। यह गांव राजधानी रायपुर से 125 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गरियाबंद में लंबे समय से नक्सली गतिविधियां नजर नहीं आयीं हैं क्योंकि नक्सली उस क्षेत्र में कमजोर पड़ गये हें। उन्होंने कहा कि अतएव, बस अपनी मौजूदगी का भान कराने के लिए उन्होंने पर्चे लगा दिये हैं और ग्रामीणों के बीच भय का माहौल पैदा करने की कोशिश की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि सुरक्षाबलों को चरमपंथियों का पता लगाने के लिए इलाके में गश्त तेज करने को कहा गया है।
विज्ञापन