{"_id":"61ee6c270b1bd9106e103bec","slug":"chhattisgarh-naxalite-killed-in-encounter-with-police-many-explosives-recovered-from-encounter-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नारायणपुर में पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नारायणपुर में पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
Mon, 24 Jan 2022 03:13 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Mon, 24 Jan 2022 03:13 PM IST
सार
गोलीबारी बंद होने के बाद मौके से एक नक्सली का शव और गन बरामद हुई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 1.30 बजे भरंडा पुलिस थाने से करीब छह किलोमीटर दूर जंगल में एक पुल के पास हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद मौके से एक नक्सली का शव और एक गन बरामद हुई है।
विज्ञापन
मौके पर कई विस्फोटक सामान बरामद
इसके अलावा मुठभेड़ स्थल से माओवादियों से संबंधित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किए गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
पिछले हफ्ते भी छह नक्सली ढेर
इस कार्रवाई के साथ ही पिछले एक सप्ताह में राज्य के बस्तर क्षेत्र में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच चार अलग-अलग मुठभेड़ों में छह और नक्सली मारे गए हैं।
विज्ञापन