फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: naxalite brutally killed three villagers

छत्तीसगढ़ः नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर तीन ग्रामीणों को मारा

Thu, 07 Apr 2016 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: naxalite brutally killed three villagers
नक्सली

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों ने फिर तीन ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने हत्या करने से पहले ग्रामीणों का अपहरण किया था इसके बाद जनअदालत लगाकर उन्‍हें मौत की सजा सुनाई गई। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो ग्रामीणों का कोंडागांव जिले के कुदुर गांव से नक्सलियों ने अपहरण किया था। जिनकी पहचान बुधरू और मनकू के रूप में हुई। कोंडागांव के एसपी जेएस वाट्टी ने बताया कि नक्सली दोनों ग्रामीणों को अपने साथ ले गए और जन अदालत लगाकर उन्हें दोषी करार दिया। दोनों पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद उन्हें तब तक पीटा गया जब तक उनकी जान नहीं चली गई। 
विज्ञापन


एसपी के अनुसार शुरूआती सूचना के आधार पर पता चला था कि नक्सलियों ने बीते चार अप्रैल को नक्सलियों ने कुदुर गांव से तीन और बीते मंगलवार को दो ग्रामीणों का अपहरण किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलियों ने सभी को कुदुर से 15 किलोमीटर दूर घने जंगल में ले जाकर मंगलवार देर रात जनअदालत लगाई थी। जहां दो लोगों को पुलिस का मुखबिर बताते हुए उन्हें सजा सुनाई गई। जबकि तीन लोगों को छोड़ दिया गया। 

पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh: naxalite brutally killed three villagers
naxalite - फोटो : naxalite

पुलिस के अनुसार सुरक्षाबल घटनास्‍थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। जिस जगह घटना हुई वह बेचा क्षेत्र नक्सलियों का मजबूत गढ़ है। वहीं एक अन्य घटना में नक्सलियों ने कांकेर में एक 35 साल के व्यक्ति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने उनका प्रस्ताव मानने से इंकार कर दिया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को परतापुर थानातंर्गत आने वाले कडागांव निवासी ललित दुग्गा को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि शुरूआती जानकारी के अनुसार नक्सलियों के एक समूह ने कडागांव में दुग्गा के घर से उनका अपहरण किया था। जिसके बाद उसे पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। 

परिजनों ने बताया कि नक्सली लगातार दुग्गा को अपनी मदद न करने पर मारने की धमकी दे रहे ‌थे। जब उन्हें इस बात का यकीन हो गया कि वो उनकी मदद नहीं करेगा तब उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed