{"_id":"642aef641427a2c55f057cec","slug":"chhattisgarh-naxal-19-naxalite-surrender-in-chhattisgarh-dantewada-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नारायणपुर में सड़क पर लगाया प्रेशर बम; दंतेवाड़ा में चार महिला सहित 19 नक्सलियों ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नारायणपुर में सड़क पर लगाया प्रेशर बम; दंतेवाड़ा में चार महिला सहित 19 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Mon, 03 Apr 2023 08:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा/नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा/नारायणपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:53 PM IST
सार
जिला पुलिस बल, डीआरजी, सीएएफ और बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) की टीम मौके पर पहुंची। डीमाईनिंग के दौरान बांसलाटा मुख्यमार्ग पर जवानों को पांच किलो का विस्फोटक बरामद हुआ है। जवानों ने उसे बरामद कर निष्क्रीय कर दिया है।
विज्ञापन
बरामद आईईडी को जवानों ने नष्ट किया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली वारदातें फिर बढ़ने लगी हैं। अब नारायणपुर में नक्सलियों ने प्रेशर बम लगाकर जवानों को निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि सही समय पर पता चलने पर बीडीएस टीम ने बम को निष्क्रीय कर दिया। नक्सलियों ने सड़क को भी क्षतिग्रस्त किया है। वहीं दूसरी ओर दंतेवाड़ा में चार महिलाओं सहित 19 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सलियों का सरेंडर पुलिस के सिविक एक्शन प्लान के तहत किया गया है। उनको राज्य सरकार की ओर से सहायता भी दी जा रही है।
विज्ञापन
नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली कि, कुकड़ाझोर क्षेत्र के ग्राम कोड़कानार-ताड़ोनार के बीच नक्सलियों ने मुख्यमार्ग बाधित कर दिया है। साथ ही वहां पर आईईडी विस्फोटक लगाया गया है। इस पर निरीक्षक प्रह्लाद साहू के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, डीआरजी, सीएएफ और बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) की टीम मौके पर पहुंची। डीमाईनिंग के दौरान बांसलाटा मुख्यमार्ग पर जवानों को पांच किलो का विस्फोटक बरामद हुआ है। जवानों ने उसे बरामद कर निष्क्रीय कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं दंतेवाड़ा में चार महिलाओं सहित 19 नक्सलियों ने सरेंडर कर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। ग्राम सिलगेर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें करीब 400 ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नक्सलियों ने भी सरेंडर किया। उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 10-10 हजार रुपये प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बासागुड़ा व सीआरपीएफ 229 बटालियन ने ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। हितग्राहियों को राशन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन