{"_id":"64cfb787fdfd05639b0289c7","slug":"chhattisgarh-naib-tehsildar-will-also-be-called-gazetted-officer-cm-bhupesh-announced-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नायब तहसीलदार भी अब कहलाएंगे राजपत्रित अधिकारी, सीएम भूपेश ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नायब तहसीलदार भी अब कहलाएंगे राजपत्रित अधिकारी, सीएम भूपेश ने की घोषणा
Sun, 06 Aug 2023 08:38 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 06 Aug 2023 08:38 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रविवार को बड़ी घोषणा की है। अब छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार भी राजपत्रित अधिकारी कहलाएंगे। उन्होंने नायब तहसीलदार के पद को राजपत्रित पद का दर्जा दे दिया है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रविवार को बड़ी घोषणा की है। अब छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार भी राजपत्रित अधिकारी कहलाएंगे। उन्होंने नायब तहसीलदार के पद को राजपत्रित पद का दर्जा दे दिया है। उन्होंने कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में उनकी प्रमोशन संबंधी मांग पर भरोसा दिलाया कि अधिकारियों का समय पर प्रमोशन जरूर होगा। 'कृषि एवं प्रदेश के किसानों के विकास में राजस्व विभाग का योगदान' थीम पर आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में इसकी घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में "भुइंया के मितान" स्मारिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों कर्मचारियों के जिम्मेदारियों की बात करते हुए कहा कि आप सभी प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग हैं। बहुत सारे विविधतापूर्ण कार्य करने होते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों ने कोविड आपदा के समय महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाए। लोगों को सहायता पहुंचाने का काम किया। सीएम ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में कसावट और जनता की सेवा करने के जज्बे की वजह से आज सुकमा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण और बंटवारा प्रमाण पत्र लोगों को उनके घर जाकर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान सम्मेलन में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने नए तहसीलों और अनुविभाग की मांग की। इसे मुख्यमंत्री ने पूरा किया। आम लोगों को सहूलियत हो और सरकार लोगों तक पहुंचे इसके लिए नए जिलों की स्थापना की गई है।
विज्ञापन