{"_id":"5b52d6fb4f1c1b6f668b4ae6","slug":"chhattisgarh-minister-performed-worship-to-propitiate-elephants","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां मंत्री ने जंगली हाथियों को कहा गणेश, शांत कराने के लिए की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां मंत्री ने जंगली हाथियों को कहा गणेश, शांत कराने के लिए की पूजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में जंगली हाथी फसल के साथ-साथ गांव के लोगों की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। राज्य का वन विभाग हाथियों को शांत कराने में पूरी तरह फेल हो गया। इस परेशानी को दूर करने के लिए राज्य के श्रम मंत्री भईयालाल रजवाडे ने अनोखा तरीका अपनाया है।
विज्ञापन
उन्होंने गुरुवार को हाथियों को शांत कराने के लिए एक पूजा की। इसके लिए वन विभाग ने स्वयं पंडित को बुलाया था। इस दौरान मंत्री ने पूरे रीति रिवाज से पूजा की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि हाथी गणेश भगवान का ही रूप होते हैं। अब वह गांव वालों को परेशान करना छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि पूजा के बाद अब जंगली हाथी शांत हो जाएंगे।
विज्ञापन
वन विभाग में काम करने वाले अखिलेश मिश्रा का कहना है कि इसका असर जरूर होगा। ऐसी ही एक पूजा सरगुजा में भी की गई थी और अब वहां हाथी जंगल से बाहर नहीं आते हैं। बीते दो हफ्तों से हाथियों ने पूरे इलाके में तबाही मचाई हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को तो हाथियों ने गेलहापानी गांव के कई घरों को तोड़ दिया था। होता ये है कि रात के वक्त हाथियों का झुड खेतों में घुस जाता है और फसल को रौंद देता है। रात के वक्त अपने खेतों की रक्षा के लिए गांव वाले गश्त लगाते हैं। हाथी का झुंड उन पर भी हमला न कर दे इसके लिए वह हथियारों के साथ गश्त लगाते हैं।